July 9, 2026
univercity (2)

अरका जैन यूनिवर्सिटी के बीबीए के छात्रों ने 2025-26 के प्लेसमेंट में सफलता का नया परचम लहरा दिया है. कॉर्पोरेट जगत में अपने टैलेंट का लोहा मनवाते हुए इन छात्रों ने 250 से अधिक जॉब ऑफर्स अपने नाम किए हैं. इस वर्ष की प्लेसमेंट ड्राइव की सबसे खास बात यह रही कि 46 छात्रों ने एक साथ दो कंपनियों में अपनी जगह पक्की की, जबकि 14 छात्र ऐसे रहे जिनके हाथ में तीन-तीन कंपनियों के नियुक्ति पत्र थे। इस प्लेसमेंट सीजन में 40 से ज्यादा प्रतिष्ठित राष्ट्रीय व बहुराष्ट्रीय कंपनियों (एमएनसीज) ने अरका जैन यूनिवर्सिटी के कैंपस का रुख किया. छात्रों को थोक के भाव में रोजगार देने वाली कंपनियों में कॉमस्कोप ने बाजी मारी, जिसने अकेले 77 छात्रों का चयन किया. इसके अलावा अपोलो टायर्स (16), टीवीएस मोटर्स (14), फॉक्सकॉन (13), ईवाई ग्लोबल डिलीवरी सर्विसेज (11) व टेलीपरफॉर्मेंस (9) ने भी बड़ी संख्या में छात्रों को मौका दिया। लेंसकार्ट, स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक, टीटेक व लर्निंग रूट्स जैसी कंपनियों ने भी बेहतरीन करियर के दरवाजे खोले हैं।

छात्रों का अधिकतम 8.1 लाख रुपये के पैकेज पर चयन

अरका जैन यूनिवर्सिटी में बीबीए के छात्रों का औसत सैलरी पैकेज 3.8 लाख रुपये सालाना रहा, जबकि उच्चतम पैकेज 8.1 लाख रुपये तक गया. बड़े पैकेजेज की पेशकश करने वाली कंपनियों में मायकैप्टन-इमार्टिकस लर्निंग 8.1 लाख रुपये, इंटेलीपाट और माइंडसीकर्स 8 लाख, लॉसिखो 7.8 लाख, हाइक एजुकेशन 6.7 लाख व प्लैनेटस्पार्क 6.5 लाख रुपये के सालाना पैकेज पर चयन किया गया।

बीबीए की छात्रा रविन्दर कौर का चयन 23 लाख रुपये का पैकेज पर

अरका जैन विश्वविद्यालय की एक पुरानी उपलब्धि में ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं. बीबीए 2024 बैच की छात्रा रविंदर कौर ने अपनी मेधा के दम पर प्रतिष्ठित कंपनी ‘डी. ई. शॉ’ में 23 लाख रुपये सालाना (23 एलपीए) का बम्पर पैकेज हासिल किया था जो यूनिवर्सिटी के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा प्लेसमेंट पैकेज बन गया है।

ये हैं यूनिवर्सिटी के छात्रों की सफलता का राज

बड़ी कंपनियों की ओर से छात्रों को हाथों-हाथ लिए जाने के पीछे अरका जैन यूनिवर्सिटी की आधुनिक व व्यवहारिक शिक्षण पद्धति है।  स्कूल ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट में सिर्फ किताबी पढ़ाई नहीं होती, बल्कि छात्रों को लाइव प्रोजेक्ट्स, इंटर्नशिप, केस स्टडी, इंडस्ट्री इंटरैक्शन और कॉर्पोरेट मेंटरिंग की कसौटी पर तराश कर तैयार किया जाता है।  यूनिवर्सिटी फाइनेंस, एचआर और मार्केटिंग के साथ-साथ फिनटेक एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), डिजिटल मार्केटिंग, सप्लाई चेन मैनेजमेंट, इंटरनेशनल बिजनेस व हॉस्पिटैलिटी एंड ग्लोबल टूरिज्म जैसे फ्यूचर-रेडी विषयों में स्पेशलाइजेशन करा रही है, जो सीधे तौर पर इन विद्यार्थियों को कॉर्पोरेट जगत की पहली पसंद बना रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *