September 24, 2026
EDUCATION

नरभेराम हंसराज इंग्लिश स्कूल के प्री-प्राइमरी सेक्शन में बुधवार को कृतज्ञता दिवस उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में कृतज्ञता, kindness और दूसरों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना था। कार्यक्रम की शुरुआत कृतज्ञता पर आधारित लघु कहानी और जानकारीपूर्ण वीडियो से हुई। इसके माध्यम से बच्चों को सरल एवं रोचक तरीके से उन लोगों, अनुभवों और छोटी-छोटी खुशियों के प्रति आभार व्यक्त करने का महत्व समझाया गया।

इस अवसर पर ग्रैटिट्यूड नोट गतिविधि आयोजित की गई। बच्चों ने घर से स्कूल परिवार के उन सदस्यों के लिए धन्यवाद संदेश लाए, जिनके प्रति वे आभार व्यक्त करना चाहते थे। इनमें शिक्षक, मित्र, दीदी, भैया, सहयोगी कर्मचारी, प्राचार्य, उपप्राचार्य सहित स्कूल के अन्य सदस्य शामिल रहे। बच्चों ने अपने सरल और भावपूर्ण शब्दों में संदेश लिखकर आभार व्यक्त किया। बच्चों ने अभिभावकों के सहयोग से ग्रैटिट्यूड कलरिंग वर्कशीट भी पूरी की। इससे परिवारों को भी बच्चों के साथ kindness और appreciation जैसे मूल्यों पर बातचीत करने का अवसर मिला।

कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को यह संदेश दिया गया कि एक छोटा-सा ‘धन्यवाद’ किसी के चेहरे पर मुस्कान ला सकता है, सकारात्मकता फैला सकता है और सामने वाले को महत्वपूर्ण होने का एहसास करा सकता है। विद्यालय ने मूल्य आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने तथा बच्चों के लिए इस तरह के सार्थक आयोजन कराने में निरंतर मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन देने के लिए उपप्राचार्या  हरविंदर कौर के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *