October 6, 2026
image

पटना में 4 अक्टूबर की रात जज गजेंद्र कुमार के फ्लैट में चोरी हो गई। वारदात के समय जज दल्ली गए हुए थे। उन्हें घटना की जानकारी पड़ोसी ने दी थी, जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। 5 अक्टूबर को जज के रिश्तेदार ने थाने में आवेदन दिया। आवेदन के अनुसार फ्लैट से करीब 2 किलो चांदी, सोने की चेन, 3 जोड़ी कान के झुमके, 3 सोने की अंगूठियां और करीब 75 हजार रुपए नगद चोरी होने की बात सामने आई है।
घटना राजा बाजार पिलर नंबर-57 के पास स्थित एक अपार्टमेंट की है। जिस वक्त जज के फ्लैट में चोरी हुई, उससे पहले असिस्टेंट कमांडेंट के घर में भी चोरी हुई थी आवेदन के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि चोरों की पहचान हो सके। वहीं, 4 अक्टूबर की रात शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के इंद्रपुरी रोड नंबर-8बी में भी कस्टम विभाग में तैनात असिस्टेंट कमांडेंट के घर भीषण चोरी हुई थी। घटना के समय परिवार घर पर मौजूद नहीं था। चोर घर से करीब 60 लाख रुपए से अधिक के सामान और जेवरात ले गए थे।
सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एफएसएल और फिंगरप्रिंट टीम से जांच कराई थी। लगातार दो घटनाओं के बाद पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *