जेआरडी टाटा स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित प्रीमियर डिवीजन मैच में बुधवार को टाटा मोटर्स ने झारखंड स्पोर्टिंग क्लब को 4-0 से हराकर अपना प्रदर्शन जारी रखा. कड़े मुकाबले वाले पहले हाफ के बाद, 37वें मिनट में बिक्रम किस्कू ने गोल करके टाटा मोटर्स को बढ़त दिलायी. 62वें मिनट में सोमचंद हंसदा ने बढ़त को दोगुना किया और फिर मैच के आखिर में रोहित टिग्गा ने 82वें व 88वें मिनट में दो गोल करके टीम की शानदार जीत पक्की की।
वहीं टेल्को के सुमंत मूलगांवकर स्टेडियम में सुपर डिवीजन मैच में मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए जंगल टाइगर फुटबॉल अकादमी को 6-0 से हराया. तीसरे मिनट में मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब को शुरुआती बढ़त दिलायी, जिसके बाद दूसरे हाफ में लगातार गोल किए गए. 56वें मिनट में सुखदेव पारेया ने बढ़त को दोगुना किया, जबकि संग्राम बास्के के अपनी ही टीम के गोल से स्कोर 3-0 हो गया।
इसके बाद नदीम अख्तर ने 76वें और 85वें मिनट में दो गोल किए और राजेश मुर्मू ने भी 82वें मिनट में गोल किया, जिससे मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब ने छ: गोलों से बड़ी जीत की. वहीं आर्मरी ग्राउंड ग्रुप मैच में विजन एपेक्स फुटबॉल क्लब व स्माइल क्लब के बीच 1-1 से ड्रा रहा. गोपाल मैदान में ग्रुप बी मैच में सिद्धू कानु मेमोरियल क्लब ने विकास समिति को 1-0 से हरा कर टीम को जीत दिलायी।
