अरका जैन यूनिवर्सिटी के लिए एक बार फिर गर्व का क्षण रहा, जब देश की अग्रणी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) में तीन छात्रों का चयन किया गया. कंपनी ने इन तीनों छात्रों का सिस्टम इंजीनियर व सॉफ्टवेयर इंजीनियर पद पर चयन किया है। यह उपलब्धि न केवल चयनित छात्रों के लिए, बल्कि पूरे विश्वविद्यालय परिवार के लिए गौरव का विषय है। अरका जैन यूनिवर्सिटी के बी टेक (सी एस ई, ई ई ई व एम ई) के छात्रों के लिए इस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया जिसमें बी। टेक (सी एस ई, ई ई ई व एम ई छात्रों ने भाग लिया. कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए यूनिवर्सिटी इन तीन छात्रों ने सफलता हासिल की।
चयनित छात्रों को 7.09 लाख रुपए के वार्षिक पैकेज के साथ पैन इंडिया स्तर पर नियुक्ति प्रदान की जाएगी, इसे तीनों चयनित छात्रों के करियर की एक मजबूत शुरुआत माना जा रहा है. चयनित छात्रों में सुभोजित कुमार महतो, साहिल मंडल व अभिषेक कुमार शामिल हैं. इन छात्रों की सफलता उनके निरंतर परिश्रम, समर्पण, तकनीकी दक्षता बतायी जा रही है. वहीं चयनित छात्रों ने बताया है कि यूनिवर्सिटी में मिली गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व प्रशिक्षण के फलस्वरूप उन्हें यह सफलता प्राप्त हुई है. अरका जैन यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. डा. ईश्वरन अय्यर ने कहा कि यह उपलब्धि यूनिवर्सिटी की उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रणाली व इंडस्ट्री-ओरिएंटेड प्रशिक्षण का प्रमाण है।
अरका जैन यूनिवर्सिटी के निदेशक व रजिस्ट्रार डा. अमित श्रीवास्तव ने कहा कि यह सफलता छात्रों की कड़ी मेहनत, अनुशासन व समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी अपने छात्र-छात्राओं को निरंतर ऐसे अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे उनका समग्र विकास सुनिश्चित हो सके. यूनिवर्सिटी के प्रति कुलपति डा. अंगद तिवारी ने कहा कि यूनिवर्सिटी न केवल अकादमिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि उन्हें उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रोफेशनल स्किल्स से भी सशक्त बनाने पर विशेष ध्यान देता है. इस मौके पर यूनिवर्सिटी के शिक्षक व शिक्षिकाओं ने चयनित छात्रों को बधाई दी।
