August 3, 2026
EDUCATION

गुलमोहर हाई स्कूल में विद्यार्थियों की प्रतिभा, रचनात्मकता और नेतृत्व क्षमता को मंच प्रदान करने वाला दो दिवसीय वार्षिक युवा महोत्सव ‘गुलोत्सव 2026’ हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कक्षा 6 से 11 तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित इस महोत्सव का संचालन छात्र परिषद एवं कक्षा 12 के विद्यार्थियों द्वारा किया गया।

महोत्सव के अंतर्गत पिछले कुछ सप्ताहों में द पिच पैराडाइम, ट्रू डिटेक्टिव, वर्बल वॉर्टेक्स, मीडिया मैवरिक्स सहित अनेक बौद्धिक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें लगभग 1200 विद्यार्थियों ने भाग लिया। मंचीय प्रतियोगिताएँ 31 जुलाई (जूनियर वर्ग) एवं 1 अगस्त (सीनियर वर्ग) को आयोजित की गईं। एकल एवं समूह गायन, एकल एवं समूह नृत्य, फैशन शो तथा विद्यालय के बैंड की आकर्षक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

महोत्सव का सबसे आकर्षक क्षण मिस्टर गुलोत्सव 2026 एवं मिस गुलोत्सव 2026 का चयन रहा। समृद्ध घोषाल को मिस्टर गुलोत्सव 2026 तथा पहल सिंह चौहान को मिस गुलोत्सव 2026 चुना गया। दोनों ने अपने व्यक्तित्व, आत्मविश्वास और प्रभावशाली मंच प्रस्तुति से निर्णायकों को प्रभावित किया।

जूनियर वर्ग में एंजेल मिश्रा (कक्षा VII-B) को ओवरऑल चैंपियन घोषित किया गया, जबकि कक्षा VI-B एवं VIII-C को सर्वश्रेष्ठ अनुशासित कक्षा का पुरस्कार मिला। सीनियर वर्ग में श्रेय शर्मा एवं पृथ्वी राज चौहान संयुक्त रूप से ओवरऑल चैंपियन बने। अभिषेक कुमार सिंह को ऑल राउंडर चुना गया। कक्षा IX-B एवं XI-D को सर्वश्रेष्ठ अनुशासित कक्षा का सम्मान मिला। वहीं तनमय मिश्रा को “Legacy of Gulmohur” वीडियो के लिए उत्कृष्ट योगदान पुरस्कार प्रदान किया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन सुश्री जसविंदर कौर, मिस संजू वर्मा, इंद्राणी तिवारी एवं मुकेश कुमार झा ने किया। मणि सिंह एवं निशांत प्रसाद का विशेष सहयोग भी सराहनीय रहा।

विद्यालय की प्राचार्या प्रीति सिन्हा एवं उप-प्राचार्या अर्चना श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में आयोजित इस महोत्सव की सफलता में हेड बॉय रिजुल कुमार, हेड गर्ल रजनी कुमारी सिंह, छात्र परिषद तथा कक्षा 12 के स्वयंसेवकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इस अवसर पर प्राचार्या प्रीति सिन्हा ने कहा कि “गुलोत्सव केवल प्रतिभा प्रदर्शन का मंच नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में नेतृत्व, संवाद कौशल, रचनात्मक सोच, सहयोग और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को ऐसी सीख प्रदान करना है जो उन्हें जीवन की चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना करने के लिए तैयार करे।”
गुलोत्सव 2026 ने एक बार फिर सिद्ध किया कि गुलमोgहर हाई स्कूल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, नेतृत्व निर्माण और जीवन कौशल के विकास के प्रति निरंतर प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *