विशेष निगरानी इकाई ने बैसा प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी राज कुमार चौधरी को 46 हजार रिश्वत लेते गुरुवार को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। विशेष निगरानी इकाई की टीम ने बीडीओ को उनके आवास से उस वक्त गिरफ्तार किया जब वे रिश्वत की रकम ले रहे थे। शिकायत के सत्यापन के बाद विशेष निगरानी इकाई ने इसे सही पाया तथा गुरुवार को 46 हजार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी को शुक्रवार को विशेष निगरानी इकाई पटना के निगरानी न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करेगी। बताया जाता है कि वेंडर शिकायतकर्ता राज किरण ने आरोप लगाया था कि बैसा प्रखंड मे उसके द्वारा सरकारी योजनाओं में 16 लाख की निर्माण सामग्री उपलब्ध कराया गया था। राजकुमार चौधरी, प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा 16 लाख के भुगतान के लिए वेंडर से 46,000 रिश्वत की माग कर रहे थे।शिकायतकर्ता द्वारा कई बार भुगतान का अनुरोध करने के बाद भी जब सोलह लाख बकाए का भुगतान नहीं किया गया तब वेंडर ने इस बात की शिकायत विशेष निगरानी इकाई के पास की। जिसके बाद रिश्वत की राशि स्वीकार करते हुए राजकुमार चौधरी, प्रखंड विकास पदाधिकारी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है।
