गजराजगंज बाजार स्थित आभूषण दुकान में हुई चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस मामले में एक शातिर अपराधी और चोरी के आभूषण खरीदने वाले दुकानदार को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बेगूसराय के फुलवरिया निवासी ज्वेलर्स अशोक साह को गिरफ्तार कर उसके पास से चांदी के बिस्कुट सहित करीब 23.65 किलोग्राम (लगभग 60 लाख) चांदी के जेवर बरामद किये हैं. वहीं यूपी के शाहजहांपुर जिले के
सोनपाल को भी गिरफ्तार किया गया है, जो शटरकटवा गिरोह का सदस्य है. सदर एसडीओ राज कुमार साह ने
बताया कि 17 फरवरी की रात शटर काटकर लाखों रुपये के जेवर चोरी किये गये थे.
