June 12, 2026
image (5)

शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र में एसबीआई ऑफिसर्स कॉलोनी स्थित एक गेस्ट हाउस में देर रात एक युवती के साथ बदसलूकी, छेड़खानी और मारपीट की घटना हुई है। पीड़िता इवेंट शो कंपनी में काम करती है और काम के सिलसिले में ही वहां मौजूद थी।
पुलिस ने पीड़िता के लिखित बयान पर मुख्य आरोपित चंदन और दो अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। देर रात गेस्ट हाउस में इवेंट शो चल रहा था। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ युवकों ने काम कर रही युवती पर फब्तियां कसीं और उसके साथ बदतमीजी शुरू कर दी। विरोध करने पर मुख्य आरोपित चंदन और उसके दो अज्ञात साथियों ने युवती के साथ जबरन छेड़खानी का प्रयास किया और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की। इस घटना के बाद गेस्ट हाउस परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी और हंगामे की स्थिति बनी रही। खुद को घिरा देख पीड़िता ने तत्काल आपातकालीन सेवा डायल 112 को फोन कर मदद मांगी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले युवती से पूछताछ की और उसके बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की है। केस दर्ज होने के बाद पुलिस की टीमें नामजद आरोपित चंदन और उसके दोनों अज्ञात सहयोगियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *