June 13, 2026
image (4)

दानापुर के रहने वाले रमेश कुमार सिंह के खाते से बदमाशों ने 3.50 लाख की निकासी कर ली. बदमाशों ने उन्हें मोबाइल पर कॉल और मैसेज किया.कि उनके डेबिट कार्ड का पिन लॉक हो गया है. उसे ठीक करने के लिए किसी दूसरे बैंक के अकाउंट का डिटेल देना होगा और उसका एम पिन बताना होगा. रमेश सिंह समझ नहीं पाये और उन्होंने अपने एक अन्य खाते का एम पिन बता दिया. कुछ ही देर में उनके खाते से छह बार में 3.50 लाख की निकासी हो गयी. उन्हें समझ नहीं आया कि क्या हो गया. इसके बाद उन्हें पैसे निकासी का मैसेज भी आया. बाद में बैंक में जाकर अपने अकाउंट की जानकारी ली तो खाता से पैसे निकासी की जानकारी मिली. इसके बाद उन्होंने साइबर थाने में केस दर्ज करा दिया है. साइबर बदमाशों ने कुर्जी इलाके के रहने वाले तुषार कांति दास से 2.18 लाख की ठगी कर ली. तुषार को एक नंबर से कॉल आया और उसने अपना नाम अमित कुमार मिश्रा बताया. साथ ही यह जानकारी दी कि उनका एक रिश्तेदार अस्पताल में भर्ती है. अमित मिश्रा नाम के व्यक्ति को वे जानते थे. इसलिए उन्होंने उसके बताये यूपीआई आइडी पर 2.18 लाख रुपये ट्रांसफर्र कर दिया. बाद में पता चला कि साइबर बदमाशों ने उनका करीबी बन कर ठगी कर ली है. इसके बाद साइबर थाने में केस दर्ज करा दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *