चेनारी थाना क्षेत्र के सबराबाद-तेलारी मार्ग पर कराकट फैक्ट्री के समीप रविवार की देर रात अज्ञात अपराधियों ने 18 वर्षीय युवती की गोली मारकर हत्या कर दी।
मृतका की पहचान नोखा थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव निवासी संजय पासवान की पुत्री राधिका कुमारी के रूप में हुई है। राधिका पेशे से गायिका थी और हाल ही में बक्सर से एक म्यूजिक एल्बम की शूटिंग पूरी कर लौटी थी।
सोमवार को राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे घटनास्थल पर शव पड़ा देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल से पुलिस ने एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। शुरुआत में पहचान न होने पर इंटरनेट मीडिया के माध्यम से खबर प्रसारित की गई, जिसके बाद स्वजनों ने पहुंचकर शव की शिनाख्त की।
