May 8, 2026
image (3)

बिहार के सिवान जिले में अपराधी कितने बेखौफ हैं, इसका अंदाजा ओम साईं बर्तन भंडार और ज्वेलरी शॉप में हुई लाखों की लूट से पता चलता है। बुधवार को हथियारबंद अपराधियों ने एक ज्वेलरी की दुकान को लूट लिया। घटना जीरादेई थाना क्षेत्र के जामापुर बाजार की है। जहां दो बाइक पर सवार 5 अपराधियों ने ओम साईं बर्तन भंडार में लूट की घटना को अंजाम दिया। यहां से 300 ग्राम सोना के गहने और 9 किलो चांदी के सामान को बोरा में भर कर भाग निकले। दुकानदार टिंकू सोनी ने बताया कि शादी का सीजन होने दुकान में से सामान भरा हुआ था। कई लोगों के आभूषण थे। साथ ही ग्राहकों को दिखाने के लिए भी काउंटर पर सोने और चांदी के आभूषण रखे थे। इसी बीच अपराधी दुकान में आकर पिस्तौल तान दिए। इससे पहले की कोई कुछ समझ पाता उनलोगों ने मारपीट शुरू कर दिया और फायरिंग भी करने लगे। ओम साईं बर्तन भंडार में लूट की घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी भागने लगे। इसी बीच स्थानीय दुकानदारों ने भी दिलेरी दिखाई। लोगों ने अपराधियों को चारों तरफ से घेरना शुरू कर दिया। खुद को घिरता देख अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि 10 राउंड से अधिक गोलियां बरसाते अपराधी भागने लगे। लेकिन लोगों ने इसमें से एक को पकड़ लिया। इसके बाद उसकी जमकर कर पिटाई हुई। घटना की जानकारी मिलने पर थानाध्यक्ष राहुल तिवारी और डीएसपी गौरी कुमारी भी मौके पर पहुंची। दुकानदार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *