May 8, 2026
KV_Small Businesses in India can now use Business AI on WhatsApp

व्‍हाट्सएप ने आज भारत में व्‍हाट्सएप पर बिजनेस एआई लॉन्च करने की घोषणा की। इससे व्‍हाट्सएप बिज़नेस ऐप पर सीधे एआई-पावर्ड कस्टमर सपोर्ट मिलेगा। भारत की सभी स्थानीय भाषाओं में उपलब्ध यह फीचर योग्य कारोबारियों को किसी अतिरिक्त टूल या प्लेटफॉर्म के बिना ही ग्राहकों के सवालों के जवाब 24/7 देने, लीड्स कैप्चर करने, अपॉइंटमेंट बुक करने और बिक्री बढ़ाने में सक्षम बनाता है। व्‍हाट्सएप पर बिजनेस एआई को कारोबार की अपनी जानकारी के आधार पर कस्टमाइज़ किया जा सकता है। इससे कारोबारी अक्सर पूछे जाने वाले सवालों के जवाब ऑटोमेट कर सकते हैं और उत्पादों व सेवाओं, कीमत, छूट, शिपिंग और अन्य विषयों से जुड़े सवालों में ग्राहकों की मदद कर सकते हैं। जल्द ही यह व्‍हाट्सएप चैट के भीतर ही यूपीआई के ज़रिए सीधे पेमेंट करने की सहूलियत भी देगा। जब कोई जटिल सवाल हो या किसी खास ज़रूरत को पूरा करना हो, तो कारोबार का मालिक एआई एजेंट से बातचीत अपने हाथ में ले सकता है। आने वाले हफ्तों में बिजनेस एआई सभी योग्य कारोबारियों के लिए व्‍हाट्सएप बिज़नेस ऐप पर उपलब्ध हो जाएगा। 

कंतार के एक अध्ययन (2025) के अनुसार, भारत में 91% ऑनलाइन वयस्क हर हफ्ते किसी कारोबार से चैट करते हैं। इससे मैसेजिंग भारतीयों के लिए कारोबार से जुड़ने का सबसे पसंदीदा तरीका बन गई है और व्‍हाट्सएप इस रिश्ते की धुरी है। व्‍हाट्सएप पर बिजनेस एआई छोटे कारोबार मालिकों को दिन के किसी भी समय उपलब्ध, तेज़ और प्रतिस्पर्धी बने रहने के लिए ज़रूरी टूल देता है।  बिजनेस एआई के लॉन्‍च के बारे में बात करते हुए मेटा इंडिया के डायरेक्टर बिजनेस मैसेजिंग रवि गर्ग ने कहा, “छोटे कारोबार भारत की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और हम उनके लिए हर ग्राहक की बातचीत की अहमियत को गहराई से समझते हैं। वर्षों से हम यह सुनते आए हैं कि सीमित संसाधनों के बावजूद ग्राहकों के ढेर सारे सवालों को संभालना छोटे कारोबारियों की सबसे बड़ी चुनौती है। हमें लगता है कि यहीं एआई उनके लिए गेम-चेंजर साबित हो सकता है। व्‍हाट्सएप पर बिजनेस एआई की शुरुआत के साथ हम अब यह शक्ति सीधे छोटे कारोबारियों के हाथों में दे रहे हैं, ताकि कारोबारी घंटों के बाहर कोई ग्राहक का सवाल अनुत्तरित न रहे और पीक डिमांड के दौरान भी वे पीछे न रहें।” 

भारत में जिन छोटे कारोबारियों ने व्‍हाट्सएप बिज़नेस ऐप पर बिजनेस एआई को अपनाया है, वे पहले से ही इसका असर देख रहे हैं। यह ग्राहकों से जुड़ने और कारोबार बढ़ाने के तरीके को पूरी तरह बदल रहा है। सॉइल कॉन्सेप्ट, एक 100% प्लांट-बेस्ड पर्सनल केयर ब्रांड, कारोबारी घंटों के बाद आने वाली पूछताछ का जवाब न दे पाने के कारण संभावित ग्राहकों को खो रहा था। वहीं, द पर्पल सनसेट, जो पर्सनलाइज्ड हैम्पर्स में विशेषज्ञता रखने वाला कस्टमाइज्ड गिफ्टिंग बिजनेस है, रोजाना 60-70 ग्राहक पूछताछों को मैनेज करने के साथ-साथ अन्य बिजनेस ऑपरेशंस को संभालने में संघर्ष कर रहा था। दोनों ही व्यवसाय चयनित व्यवसायों में शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *