April 29, 2026
ANDAMAN

टाटा स्टील कर्मचारियों के ग्रेड रिवीजन को लेकर टाटा वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारियों की चमरिया गेस्ट हाउस में बैठक हुई जिसमें यूनियन अध्यक्ष संजीव चौधरी ने पदाधिकारियों को प्रबंधन के अब तक ग्रेड रिवीजन को लेकर दिए गए प्रस्ताव से अवगत कराया. उन्होंने तीन बार के वेज रिवीजन समझौता पर विस्तार से जानकारी दी कि आने वाले दिनों में 7500 न्यू सीरीज के कर्मचारियों व 3 हजार के आसपास पुराने ग्रेड के कर्मचारियों का वेज रिवीजन समझौता होना है।

अध्यक्ष ने बताया कि 2012 का वेज रिवीजन समझौता 6 साल के लिए हुआ था व एमजीबी 18.25 फीसदी मिला था. इसके बाद 2019 में ग्रेड रिवीजन का समझौता 7 साल के लिए हुआ था, जिसमें एमजीबी 12.75 फीसदी हुआ था. अभी प्रबंधन को जो प्रस्ताव दिया गया है, उसमें 8 साल का समझौता करने को कहा गया है. इसके अलावा एमजीबी पुराने ग्रेड के लिए 7.5 फीसदी बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है. उन्होंने यह भी बताया है कि एनएस ग्रेड के कर्मचारियों के लिए डीए पर प्वाइंट रैल्यू को बढ़ाने का प्रस्ताव नहीं दिया गया है. उन्होंने कहा कि वे लोग आज की बैठक के बाद यूनियन की ओर से नये सिरे से प्रस्ताव प्रबंधन को दिया जायेगा और कोशिश किया जायेगा कि बेहतर ग्रेड रिवीजन हो।

यूयिनन के सभी पदाधिकारियों से अध्यक्ष से कहा कि ग्रेड रिवीजन बेहतर कराया जाए. एनएस ग्रेड के कर्मचारियों का ख्याल रखा जाए क्योंकि उनका दबाव यूनियन पर बढ़ रहा है. यूनियन पदाधिकारियों ने अध्यक्ष संजीव चौधरी, डिप्टी प्रेसीडेंट शैलेश सिंह व महामंत्री सतीश सिंह को पूरा समर्थन देने का आश्वासन दिया. इस मौके पर यूनियन अध्यक्ष संजीव चौधरी, डिप्टी प्रेसीडेंट शैलेश सिंह, महामंत्री सतीश सिंह, वाइस प्रेसीडेंट एस आलम, संजय सिंह, संजीव तिवारी, असिस्टेंट सेक्रेट्री अजय चौधरी व श्याम बाबू मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *