September 23, 2026
Screenshot 2026-09-23 161833

अमेजन ने त्योहारी सीजन से पहले उत्तर प्रदेश के वाराणसी में अपना पहला फुलफिलमेंट सेंटर और सॉर्ट सेंटर शुरू किया है। कंपनी के अनुसार, नए फुलफिलमेंट सेंटर की भंडारण क्षमता एक लाख घन फीट है, जबकि सॉर्ट सेंटर 13,000 वर्ग फीट में फैला है। इन सुविधाओं से वाराणसी और आसपास के क्षेत्रों में ग्राहकों तक डिलीवरी तेज होने के साथ स्थानीय स्तर पर सैकड़ों रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। कंपनी ने बताया कि इन केंद्रों का संचालन उसके लॉजिस्टिक्स साझेदारों द्वारा किया जा रहा है। वाराणसी में विस्तार के साथ उत्तर प्रदेश में अमेजन के दो फुलफिलमेंट सेंटर, पांच सॉर्ट सेंटर और 170 लास्ट-माइल डिलीवरी स्टेशन हो गए हैं। यह विस्तार अमेजन की देशव्यापी नेटवर्क विस्तार योजना का हिस्सा है, जिसके तहत 20 नए फुलफिलमेंट सेंटर, छह सॉर्ट सेंटर और 150 लास्ट-माइल डिलीवरी स्टेशन जोड़े जा रहे हैं। कंपनी के अनुसार, इस विस्तार से उसकी कुल भंडारण क्षमता 50 प्रतिशत बढ़कर 6.4 करोड़ घन फीट और सॉर्टिंग क्षमता 25 प्रतिशत बढ़कर 30 लाख वर्ग फीट हो गई है। अमेजन ने बताया कि वह अपने संचालन नेटवर्क, तकनीक तथा कर्मचारियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और वित्तीय कल्याण को मजबूत करने के लिए इस वर्ष 2,800 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश कर रही है। कंपनी के मुताबिक, इस निवेश के चलते पिछले वर्ष की तुलना में 30 प्रतिशत अधिक शहरों में उसी दिन डिलीवरी की सुविधा उपलब्ध हुई है। त्योहारी सीजन के लिए अमेजन ने 400 शहरों में 1.6 लाख मौसमी रोजगार के अवसरों की भी घोषणा की है, जिनमें कई टियर-2 और टियर-3 शहर शामिल हैं। इसके अलावा, कंपनी की क्विक-कॉमर्स सेवा Amazon Now 55 से अधिक शहरों में 750 से ज्यादा स्टोर के माध्यम से मिनटों में डिलीवरी उपलब्ध करा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *