टाटा स्टील के अलग-अलग विभाग से अप्रैल महीने में सेवानिवृत्त हुए 15 कर्मचारियों को विदाई दी। इस मौके पर यूनियन के पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई देते हुए टाटा स्टील व यूनियन की ओर से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी।
इस मौके पर यूनियन के डिप्टी प्रेसीडेंट शैलेश सिंह, महामंत्री सतीश सिंह, वाइस प्रेसीडेंट संजय सिंह, संजीव तिवारी, राजीव चौधरी, असिस्टेंट सेक्रेट्री श्याम बाबू, टे्रजरर अमोद दुबे समेत अन्य कमेटी सदस्य मौजूद थे।
