May 7, 2026
TRAIN (2)

बुधवार की सुबह मालगाड़ी पर चढ़ कर सामान को ढके प्लास्टिक को हटाने के दौरान बागबेड़ा के गुदरी बाजार के पास रहने वाला रंजीत जेना का 13 वर्षीय पुत्र अमित जेना गंभीर रूप से झुलस गया. उसे एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया. उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उसे इमरजेंसी वार्ड में रखा गया है. डॉक्टर के अनुसार करंट लगने के कारण उसका हार्ट भी डैमेज हो गया है।  टाटानगर रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-3 पर खड़ी मालगाड़ी पर चढऩे के दौरान एक 13 वर्षीय किशोर हाई टेंशन तार की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह अचानक प्लेटफॉर्म संख्या-3 पर खड़ी मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गया. इसी दौरान ऊपर से गुजर रहे हाई वोल्टेज ओवरहेड तार के संपर्क में आते ही तेज धमाके के साथ वह बुरी तरह झुलस गया. घटना के बाद प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी मच गई व यात्रियों में दहशत फैल गई. घटना की सूचना मिलते ही रेल पुलिस, आरपीएफ और रेलवे कर्मी मौके पर पहुंचे।

उसे तत्काल रेलवे अस्पताल भेजा गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद एमजीएम अस्पताल भेज दिया गया. चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. बताया जाता है वह रेलवे स्टेशन परिसर में प्लास्टिक व कचरा चुनने का काम करता है. वह मारगाड़ी पर सामान के ढके प्लास्टिक को लेने के लिए चढ़ा था तभी यह घटना हुई, हालांकि पूरे मामले की जीाआरपी व आरपीएफ पुलिस जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *