April 28, 2026
bihar

सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की ओर से सिक्का वितरण अभियान चलाया जा रहा है जिसका उद्देश्य बाजार में व्यापारियों के बीच सिक्के की कमी को दूर कराना है. इसी क्रम में सोमवार को बैंक ऑफ इंडिया, बिष्टुपुर के सहयोग से प्राप्त तीन लाख रुपये के दो रुपये के सिक्के चैंबर के सदस्यों के मध्य वितरित किए गए. अब तक चैम्बर 40 लाख रुपये के सिक्के के वितरण कर चुका है।

चैम्बर अध्यक्ष मानव केडिया ने कहा कि छोटे व्यापारियों को रोजमर्रा के लेन-देन में सिक्कों की भारी कमी का सामना करना पड़ता है. चैम्बर  इस व्यावहारिक समस्या को गंभीरता से लेते हुए बैंकों के सहयोग से यह अभियान चला रहा है, जिससे बाजार व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे. चैम्बर के उपाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल ने कहा कि सिक्कों की उपलब्धता से न केवल व्यापार में सुविधा बढ़ेगी, बल्कि बाजार में कार्यरत छोटे स्तर के रोजगारों को भी मजबूती मिलेगी. चैंबर का प्रयास है कि अधिक से अधिक सदस्यों तक इस अभियान का फायदा पहुंचे. चैम्बर के सचिव  भरत मकानी ने बताया कि सदस्यों की मांग को ध्यान में रखते हुए आगे भी अलग-अलग बैंकों के सहयोग से सिक्का वितरण अभियान को और विस्तार दिया जाएगा, जिससे बाजार में खुले पैसों की समस्या का स्थायी समाधान हो सके।

इस मौके पर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के पदाधिकारी अमित कुमार दे ने भी विचार व्यक्त किए. इस अभियान में चैम्बर अध्यक्ष मानव केडिया, महासचिव पुनीत कावंटिया, उपाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, अधिवक्ता राजीव अग्रवाल, अनिल मोदी, हर्ष बकरेवाल, सचिव भरत मकानी, विनोद शर्मा, अंशुल रिंगसिया, सुरेश शर्मा लिपू, कोषाध्यक्ष सीए अनिल अग्रवाल समेत अन्य कार्यकारिणी सदस्य मौजूद थे.।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *