पटना में BPSC अभ्यर्थियों का धरना शुरू हो गया है। इसी बीच BPSC TRE-4 के नोटिफिकेशन को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक, आयोग की ओर से आज मंगलवार शाम TRE-4 का नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। अभ्यर्थियों ने तीन दिनों के भीतर नोटिफिकेशन जारी नहीं होने पर आमरण अनशन शुरू करने की चेतावनी दी थी।
इससे पहले सरकार ने BPSC TRE-4 के तहत 32,388 सीटों पर भर्ती का ऐलान किया था। सूत्रों के अनुसार, नोटिफिकेशन जारी करने की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। साथ ही भर्ती में पदों की संख्या बढ़ने की भी संभावना जताई जा रही है। मैथिली के अलावा अन्य विषयों में भी सीटों की संख्या बढ़ाई जा सकती है।
वहीं, संभावना है कि अगले महीने से अभ्यर्थियों से आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। हालांकि, नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी स्पष्ट हो सकेगी।
