झारखंड में नगर निकायों और पंचायतों के विकास कार्यों के लिए केंद्र सरकार से मिले 15वें वित्त आयोग के 2258 करोड़ रुपये का उपयोग आठ माह बीतने के बाद भी नहीं हो पाया है। इस मामले को लेकर जुगसलाई निवासी सत्यनारायण अग्रवाल ने झारखंड के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर हाई लेवल मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक अविलंब बुलाने और लंबित योजनाओं को स्वीकृति देने की मांग की है।
पत्र में उन्होंने कहा है कि अप्रैल 2026 में केंद्र सरकार ने झारखंड को 15वें वित्त आयोग के अनुदान के रूप में 2258 करोड़ रुपये दिए थे। इस राशि का उपयोग नगर निगम, नगर परिषद और ग्राम पंचायतों के माध्यम से विकास एवं अन्य जरूरी कार्यों में होना है। राज्य की निकायों के बीच राशि का आवंटन भी कर दिया गया है, लेकिन निकायों द्वारा भेजी गई योजनाओं को अब तक स्वीकृति नहीं मिलने के कारण राशि खर्च नहीं हो सकी है।
उन्होंने कहा कि मुख्य सचिव की अध्यक्षता में होने वाली HLMC की बैठक में इन योजनाओं को मंजूरी दी जानी है, लेकिन आठ माह बाद भी बैठक आयोजित नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे राज्य का विकास प्रभावित हो रहा है।
अग्रवाल ने पत्र में 16वें वित्त आयोग के तहत झारखंड के नगर निकायों के लिए 6093 करोड़ रुपये तथा रांची और धनबाद नगर निगम के लिए अलग से 3500 करोड़ रुपये की स्वीकृति का भी उल्लेख किया है। उन्होंने चिंता जताई कि उपयोगिता प्रमाणपत्र और ग्रांट ट्रांसफर सर्टिफिकेट समय पर जमा नहीं होने के कारण 15वें वित्त आयोग से करीब 700 करोड़ रुपये की राशि राज्य को नहीं मिल पाई है।
उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार से आग्रह किया है कि भविष्य में ऐसी स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए एचएमएलसी
की बैठक तत्काल आयोजित कर लंबित योजनाओं को मंजूरी दी जाए और उपलब्ध राशि का समयबद्ध उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
इस संबंध में उन्होंने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, केंद्रीय वित्त मंत्री, झारखंड के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, राज्य के सभी मंत्रियों, सांसदों, विधायकों और नेता प्रतिपक्ष को भी पत्र की प्रतिलिपि भेजकर झारखंड के विकास के लिए इस मुद्दे पर आवाज उठाने की अपील की है।
उन्होंने कहा कि मुख्य सचिव की अध्यक्षता में होने वाली HLMC की बैठक में इन योजनाओं को मंजूरी दी जानी है, लेकिन आठ माह बाद भी बैठक आयोजित नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे राज्य का विकास प्रभावित हो रहा है।
अग्रवाल ने पत्र में 16वें वित्त आयोग के तहत झारखंड के नगर निकायों के लिए 6093 करोड़ रुपये तथा रांची और धनबाद नगर निगम के लिए अलग से 3500 करोड़ रुपये की स्वीकृति का भी उल्लेख किया है। उन्होंने चिंता जताई कि उपयोगिता प्रमाणपत्र और ग्रांट ट्रांसफर सर्टिफिकेट समय पर जमा नहीं होने के कारण 15वें वित्त आयोग से करीब 700 करोड़ रुपये की राशि राज्य को नहीं मिल पाई है।
उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार से आग्रह किया है कि भविष्य में ऐसी स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए की बैठक तत्काल आयोजित कर लंबित योजनाओं को मंजूरी दी जाए और उपलब्ध राशि का समयबद्ध उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
