November 25, 2026
WhatsApp Image 2026-11-25 at 9.40.36 AM

रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर दलमा ने साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सहयोग से जनसेवा क्लिनिक का उद्घाटन किया। इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद एवं आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराना है। इस क्लिनिक का संचालन रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर दलमा की ओर से किया जाएगा।

इसके लिए क्लब द्वारा डॉक्टर एवं अन्य आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। क्लिनिक में सप्ताह में दो दिन निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा मरीजों की ब्लड प्रेशर (बीपी), ब्लड शुगर सहित अन्य जरूरी स्वास्थ्य जांच भी मुफ्त की जाएगी।

रोटरी क्लब की इस पहल से आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद लोगों को काफी लाभ मिलने की उम्मीद है। क्लब का उद्देश्य समाज के अधिक से अधिक लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना व जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय योगदान देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *