April 17, 2026
sports

जमशेदपुर फुटबॉल क्लब अंडर-18 अपनी एआईएफएफ एलीट लीग के फाइनल राउंड की सफर की शुरुआत के लिए तैयार है। 17 अप्रैल को जेएफसी का पंजाब के ग्रुप बी  के पहले मैच में क्लासिक फुटबॉल एकेडमी के खिलाफ होगा. जेएफसी की टीम एक मजबूत व लगातार अच्छे प्रदर्शन के दम पर फाइनल दौर में पहुंची है. उन्होंने पिछले सभी राउंड बिना कोई मैच हारे पार किए हैं. जेएफसी पिछली बार उपविजेता बनी थी।

 इस टूर्नामेंट की सबसे बेहतरीन फॉर्म में चल रही टीमों में से एक के खिलाफ जोरदार शुरुआत करने के लिए बेताब होगी. क्लासिक फ़ुटबॉल एकेडमी इस मैच में ग्रुप-स्टेज में बेहतर प्रदर्शन करने के बाद उतर रही है. वे बिना कोई मैच हारे अपने ग्रुप में सबसे ऊपर रहे थे. जेएफसी ने पूरे मैच के लिए बेहतर भूमिका निभायी।

मुख्य कोच कैजाद अंबापरदीवाला ने पहले मैच से पहले खिलाडिय़ों का ध्यान केन्द्रित रखने व अपनी रणनीति को ठीक से लागू करने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा, खिलाडियों ने बेहतर प्रदर्शन  किया है लेकिन अभी काम पूरा नहीं किया है। उन्होंने कहा कि उनकी टीम का पहले मैच में सामना मजबूत टीम से है, इसलिए जरूरी है कि बेहतर भूमिका निभानी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *