मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड की ओर से तीसरी ग्रेट झारखंड रन एवं छठी झारखंड राज्य मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप 21 और 22 नवंबर को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित होगी। इसमें राज्य के 16 जिलों से करीब एक हजार महिला-पुरुष खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है।
बुधवार को टेल्को ऑफिसर्स क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में अध्यक्ष विजय सिंह, महासचिव एसके तोमर और अंतरराष्ट्रीय साइकिलिस्ट अवतार सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ी दौड़, लंबी कूद, गोला फेंक, चक्का फेंक और भाला फेंक सहित कई स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे।
ग्रेट झारखंड रन में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वालों को क्रमशः 2500, 1500 और 1000 रुपये दिए जाएंगे। सभी प्रतिभागियों को फिनिशर मेडल और टी-शर्ट भी मिलेगी।
