August 21, 2026
21012410

इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने कस्टमर सर्विस एसोसिएट भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था। इस भर्ती के जरिए कुल 11,403 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। आवेदन प्रक्रिया आज समाप्त हो रही है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है, उन्हें बिना देर किए आज ही आवेदन कर देना चाहिए। उम्मीदवार IBPS की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

कस्टमर सर्विस एसोसिएट की यह भर्ती भाग लेने वाले बैंकों में कॉमन रिक्रूटमेंट प्रोसेस के तहत की जा रही है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को IBPS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद कस्टमर सर्विस एसोसिएट भर्ती के आवेदन लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरनी होगी। इसके साथ फोटो, सिग्नेचर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। आवेदन शुल्क का भुगतान करने के बाद फॉर्म में दर्ज सभी जानकारी को ध्यान से जांचकर सबमिट करना होगा। आवेदन पूरा होने के बाद फॉर्म डाउनलोड करके भविष्य के लिए सुरक्षित रख लेना चाहिए।

सामान्य, OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं SC, ST, PwBD और पूर्व सैनिक वर्ग के उम्मीदवारों को 175 रुपये शुल्क देना होगा।

IBPS के नोटिस के अनुसार, प्रारंभिक परीक्षा 10 और 11 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी। प्रीलिम्स परीक्षा का एडमिट कार्ड सितंबर 2026 में जारी किया जाना है। प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा।

मुख्य परीक्षा 27 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। इसका एडमिट कार्ड परीक्षा से करीब दो सप्ताह पहले जारी किया जाएगा। ऐसे में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अब परीक्षा की तैयारी पर फोकस करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *