November 7, 2026
WhatsApp Image 2026-11-07 at 10.20.49 AM

एक्सएलआरआई के ह्यूमन पोटेंशियल कमेटी समर्थ्या की ओर से 3 नवंबर को वार्षिक कार्यक्रम ‘रिफ्लेक्शंस 2026’ का आयोजन किया गया। ‘रूपांतरण’ थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में शहर के 10 स्कूलों के 230 से अधिक छात्रों, शिक्षकों और 50 से ज्यादा अभिभावकों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास और प्रभावी संवाद कौशल को बढ़ावा देना था। इस दौरान एक्सएलआरआई के एक्सएटी एवं एडमिशन कन्वेनर डॉ. राहुल शुक्ला ने छात्रों को प्रभावी संवाद, तार्किक सोच और आत्मविश्वास के साथ विचार रखने के बारे में जानकारी दी।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण अंतरविद्यालय प्रतियोगिता ‘प्लैनेट 2.0’ रही, जिसमें विद्यार्थियों ने काल्पनिक परिस्थितियों के आधार पर अपनी तर्कशक्ति और निर्णय क्षमता का प्रदर्शन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *