August 27, 2026
354

रेलवे में अप्रेंटिस के पदों पर नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रेलवे भर्ती सेल (RRC) भुवनेश्वर ने ईस्ट कोस्ट रेलवे (ECoR) में एक्ट अप्रेंटिस के 1599 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। अलग-अलग डिवीजन और वर्कशॉप में इन पदों को भरा जाएगा।

इस भर्ती के लिए आवेदन की शुरुआत 26 अगस्त 2026 से हो चुकी है। योग्य उम्मीदवार 15 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ संबंधित ट्रेड में NCVT या SCVT से मान्यता प्राप्त ITI सर्टिफिकेट होना भी आवश्यक है।

उम्मीदवार की उम्र 15 सितंबर 2026 को 15 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। SC और ST वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम उम्र सीमा में 5 वर्ष और OBC उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट मिलेगी।

इस भर्ती में चयन के लिए कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू आयोजित नहीं किया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन 10वीं और ITI में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट के जरिए होगा। अंतिम मेरिट तैयार करते समय 10वीं और ITI के अंकों को 50-50 प्रतिशत वेटेज दिया जाएगा।

General, OBC और EWS उम्मीदवारों को आवेदन के लिए 100 रुपये शुल्क देना होगा। SC, ST, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।

आवेदन के लिए RRC भुवनेश्वर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ‘Act Apprentice 2026-27’ लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर आवेदन फॉर्म भरें और 10वीं व ITI की मार्कशीट, फोटो और हस्ताक्षर जैसे जरूरी दस्तावेज अपलोड करें। शुल्क लागू होने पर उसका भुगतान करें और आवेदन जमा करने के बाद फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *