August 28, 2026
bihar

सावन के पावन अवसर पर साकची स्थित होटल साई रिजेंसी में महिलाओं का सावन मिलन समारोह उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम में करीब 36 महिलाओं ने हिस्सा लिया। इस मौके पर अंबिका दास को सावन क्वीन चुना गया। इस दौरान सावन गीत, नृत्य, अंताक्षरी, म्यूजिकल चेयर, हाउजी सहित विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

महिलाओं ने गीत-संगीत और खेलों में उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को एक मंच पर लाकर आपसी मेल-जोल और सौहार्द को बढ़ावा देना था।

कार्यक्रम मेसस्मिता, कुमुदिनी, इंदिरा, डॉली, स्निग्धा, साधना, सबितांजली, डॉ. सुचेता,  डॉ हरप्रिया, ममता, जयश्री, शुभ्रा, मामुनी, निरुपमा, सुजाता, संघमित्रा,

शास्वती, मनोरमा, भानु,निबेदिता, अनिमा,

लिली,कुनमुन, प्रमिला, कनकलता, निरुपमा, शिला, अरुणा, सुजाता (मीनू), सबिता, स्नेहलता, चिन्मयी, स्मिता, तनुश्री, सुषमा,समेत बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं। सभी सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *