डा. मनोहर लाल गोयल-श्रीनिवास केडिया ट्रस्ट की ओर से संचालित माई किड्स स्कूल, परसुडीह में वार्षिक खेल दिवस मनाया गया। इंद्रनील भवन स्थित स्कूल परिसर में कार्यक्रम की शुरुआत मशाल दौड़ से हुई।
इस दौरान अलग – अलग कक्षाओं के बच्चों ने योग, ड्रिल, मौसम रेस, खरगोश रेस, बॉल बैलेंसिंग, रिले रेस, व्हीलबैरो रेस और पिरामिड निर्माण जैसी प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिताओं के विजेता प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को प्राचार्या ईशा गोयल ने पुरस्कृत किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राचार्या, शिक्षिकाओं और स्कूल कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा।
