December 12, 2025
bihar

सेवा धर्म मिशन के सांस्कृतिक मंच  ‘सुर सप्तक’ की ओर से नृत्य व गायन प्रतियोगिता का टेल्को में आयोजन किया गया. कार्यक्रम में शहर के अलग-अलग 70 स्कूलों के करीब 700 बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. सेवा धर्म मिशन के प्रवर्तक श्री श्री आनंदमूर्ति हैं।  संस्था के आचार्य धर्म प्रेमानंद ने कहा कि आयोजन उद्देश्य बच्चों व युवाओं में भारतीय कला, संगीत और संस्कृति के प्रति रूचि को बढ़ावा देना और उन्हें रचनात्मक और सकारात्मक दिशा प्रदान करना है।

‘सुर सप्तक’ के माध्यम से सेवा धर्म मिशन समाज में सांस्कृतिक चेतना को प्रोत्साहित करते हुए प्रत्येक आयु वर्ग में कलात्मक अभिव्यक्ति के अवसर उपलब्ध कराता है. उन्होंने कहा कि  सेवा धर्म मिशन एक सामाजिक-सांस्कृतिक संस्था है, जो समाज के सर्वांगीण विकास की दिशा में सतत कार्यरत है.भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों व आध्यात्मिक चेतना का व्यापक प्रसार करना है. बच्चों व युवाओं में सृजनात्मक कला, संगीत और नृत्य को प्रोत्साहन देना. समाज में सेवा, सौहार्द और सहयोग की भावना को मजबूत करना. शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और सांस्कृतिक से जुड़े कार्यक्रम का संचालन करना।

 इस मौके पर आयोजित प्रतियोगिता में बच्चों ने नृत्य व गायन में आकर्षक प्रस्तुति दी. प्रतियोगिताओं के विजेताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किगा गया. सेवा धर्म मिशन ने सभी प्रतिभागियों, अभिभावकों, शिक्षकों व सहयोगियों का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *