August 20, 2026
BIHAR

सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के तत्वावधान में महिला उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से चैंबर भवन, बिष्टुपुर में आयोजित मानसून ट्रेड फेयर 2026 का आज उत्साहपूर्ण वातावरण में समापन हुआ। तीन दिवसीय इस मेले में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े महिला उद्यमियों एवं प्रतिभागियों ने अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया, जिससे शहरवासियों को खरीदारी का मौका मिला। समापन समारोह के अवसर पर मेले में शामिल सभी प्रतिभागियों को सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की ओर से प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही मेले में शामिल सभी प्रतिभागियों के नामों का लक्की ड्रॉ निकाला गया। लक्की ड्रॉ में शिवांगी अग्रवाल का चयन किया गया, जिन्हें कमल फार्मा के सौजन्य से पुरस्कार प्रदान किया गया।इसके अलावा लक्की ड्रॉ के माध्यम से पांच अन्य प्रतिभागियों का भी चयन किया गया। इन चयनित प्रतिभागियों को श्याम डिज़िटल के सौजन्य से एक वर्ष तक निःशुल्क वेबसाइट की सुविधा प्रदान की जाएगी। अनिल मोदी ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य महिला उद्यमियों को डिजिटल प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराकर उनके व्यवसाय को और अधिक व्यापक बनाने में सहयोग करना है।

इस अवसर पर चैंबर अध्यक्ष मानव केडिया ने कहा कि मानसून ट्रेड फेयर का उद्देश्य महिलाओं को अपने हुनर और उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि मेले में प्रतिभागियों और ग्राहकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी से आयोजन का उद्देश्य सफल हुआ है। चैंबर के उपाध्यक्ष ट्रेड एंड कॉमर्स अनिल मोदी ने कहा कि महिला उद्यमिता को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है। मानसून ट्रेड फेयर के माध्यम से महिला उद्यमियों को अपने उत्पादों की ब्रांडिंग, मार्केटिंग और बिक्री का प्रत्यक्ष अवसर मिला। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को और व्यापक रूप दिया जाएगा। महासचिव पुनीत कांवटिया ने कहा कि चैंबर लगातार स्थानीय उद्यमियों को बाजार उपलब्ध कराने और उन्हें प्रोत्साहित करने की दिशा में कार्य कर रहा है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों, सहयोगियों एवं आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। सचिव भरत मकानी ने कहा कि मेले में विभिन्न प्रकार के उत्पादों की विविधता देखने को मिली और लोगों ने खरीदारी कर महिला उद्यमियों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि लक्की ड्रॉ जैसी पहल से प्रतिभागियों में भी उत्साह बना रहा। कोऑर्डिनेटर सुमन नागेलिया ने कहा कि मेले को सफल बनाने में सभी प्रतिभागियों, चैंबर पदाधिकारियों एवं सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने कहा कि महिलाओं द्वारा तैयार एवं प्रस्तुत किए गए उत्पादों को मिले सकारात्मक प्रतिसाद से आयोजकों का उत्साह बढ़ा है।

समापन समारोह में चैंबर के पदाधिकारी, सदस्य, प्रतिभागी एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। सभी ने आयोजन को महिला उद्यमिता के लिए एक उपयोगी एवं सफल मंच बताया। मानसून ट्रेड फेयर के पूरे आयोजन में उपाध्यक्ष राजीव अग्रवाल, हर्ष बाकरेवाल, अभिषेक अग्रवाल, सचिव भरत मकानी, अंशुल रिंगसिया, सुरेश शर्मा, विनोद शर्मा, कोषाध्यक्ष अनिल रिंगसिया, समन्वयक सुमन नागेलिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही एवं मनोज गोयल, प्रतीक अग्रवाल एवं अन्य सदस्य सक्रिय रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *