May 9, 2026
SPORTS (2)

इंडियन सुपर लीग में जेआरडी टाटा स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स में शनिवार को जमशेदपुर फुटबॉल क्लब व एफसी गोवा के बीच मैच होगा. जेएफसी के हेड कोच ओवेन कोयले ने कहा कि उनकी टीम मैच को लेकर तैयार है। अब आखिरी दौर में जेएफसी की नजर उन चीज़ों पर है जिन्हें हम कंट्रोल कर सकते हैं।

उन्होंने चेन्नइयन एफसी व एफसी गोवा के खिलाफ मिली जीत के बारे में कहा कि उनकी टीम ने बेहतर प्रदर्शन किया. उन्होंने कहा कि जेएफसी अभी 11 मैचों में 21 पॉइंट्स के साथ टेबल में टॉप पर है, ऐसे में कॉयल ने लीग में मजबूती से अंत करने की जरूरत पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि बेंगलुरू के खिलाफ मैच रोमांचक होगा, क्योंकि बेंगलुरु एफसी भी मजबूत टीम है।

हम लीग का अंत जितना हो सके, उतनी मजबूती से करना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि जेएफसी उन 27 पॉइंट्स को हासिल करना है जो उपलब्ध हैं और फिर यह देखना है कि दूसरों को क्या करना होगा. उन्होंने जेएफसी के प्रशंसकों की सरहाना की. उन्होंने पिछले सप्ताह एफसी गोवा के  खिलाफ तूफान के बीच मिली जीत के दौरान लोगों के समर्थन की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *