July 17, 2026
image (4)

आलमगंज और दीदारगंज थाना क्षेत्र में बुधवार को दो अलग-अलग घटनाओं में दो युवकों ने फंदे से लटककर जान दे दी. दोनों घटनाओं की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. घटनास्थल पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए एनएमसीएच भेज दिया है. अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा. आलमगंज थाना क्षेत्र के बाग भूप सिंह लेन मोहल्ले में किराये के मकान में रहने वाले देवेंद्र साव के 40 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार ने कमरे में पंखे के हुक से दुपट्टे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली. अपर थानाध्यक्ष गुंजन कुमार ने बताया कि सूरज प्रिंटिंग प्रेस में काम करता था और घटना के समय घर में अकेला था. उसकी पत्नी मायके गई हुई थी. पुलिस के अनुसार, कमरे से दुर्गंध आने के बाद आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. प्रथम दृष्टया आशंका है कि घटना दो दिन पहले हुई थी. पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *