September 1, 2026
20260816218L

नेपाल में आई प्राकृतिक आपदा से प्रभावित पश्चिम बंगाल के लापता लोगों के परिजनों से मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की। मुख्यमंत्री ने भवानी भवन से प्रभावित परिवारों का हाल जाना और उन्हें हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।
मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से शनिवार को जारी जानकारी के अनुसार, राज्य सरकार नेपाल में फंसे या प्रभावित पश्चिम बंगाल के नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इस संबंध में भारतीय दूतावास और नेपाल प्रशासन के साथ लगातार संपर्क बनाए रखा जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने प्रभावित परिवारों को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार इस मुश्किल घड़ी में उनके साथ मजबूती से खड़ी है। सरकार की ओर से लापता लोगों की जानकारी जुटाने और उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *