September 1, 2026
BIHAR

चर्च स्कूल, बेल्डीह की ओर से अंतरविद्यालयी भव्य प्रतियोगिता ‘कॉनक्विस्टाडोर-2026’ का आयोजन किया जा रहा है। प्रतिभा, रचनात्मकता, बौद्धिक क्षमता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को मंच देने वाले इस आयोजन की थीम इस वर्ष नेटफ्लिक्स रखी गई है। आयोजन में शहर के विभिन्न स्कूलों के छात्रों के बीच कई रोचक एवं चुनौतीपूर्ण प्रतियोगिताएं होंगी। कार्यक्रम के दौरान ‘फोकल पारडॉक्स’ के तहत कोर्टरूम आधारित प्रतियोगिता प्रतिभागियों की तर्क क्षमता और प्रस्तुति कौशल की परीक्षा लेगी। वहीं ‘स्वे’ और ‘हार्मनी’ के जरिए छात्रों को अपनी मंचीय प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। आयोजन का आकर्षण ‘एरम’ नामक डुओ फैशन शो भी होगा। इसके अलावा ‘रेइर इन्फेस्टो’ मनोवैज्ञानिक विषय पर आधारित प्रतियोगिता होगी, जिसमें प्रतिभागियों की सोच, रचनात्मकता और निर्णय क्षमता को परखा जाएगा।

बौद्धिक एवं टीम आधारित प्रतियोगिताओं में ‘स्कैंडल’, ‘नेगोटियो’ और ‘इक्विपो वेरेनकुलस’ प्रमुख आकर्षण होंगे। इनमें विशेष रूप से ब्रिज-बिल्डिंग प्रतियोगिता विद्यार्थियों के रचनात्मक कौशल, टीमवर्क और समस्या समाधान की क्षमता को चुनौती देगी। डिजिटल और गेमिंग के शौकीन विद्यार्थियों के लिए ‘डोमिनस एरीना’ गेमिंग प्रतियोगिता तथा ‘चास्केयर’ रील मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही ‘पैंडोरा’ समेत कई अन्य गतिविधियां भी आयोजन का हिस्सा होंगी। कॉनक्विस्टाडोर-2026 का सबसे बड़ा आकर्षण ‘स्क्विड गेम’ होगा, जो लोकप्रिय नेटफ्लिक्स सीरीज से प्रेरित है। आयोजकों के अनुसार यह प्रतियोगिता प्रतिभागियों में रोमांच, उत्साह और प्रतिस्पर्धा की भावना को और बढ़ाएगी।

चर्च स्कूल, बेल्डीह ने विभिन्न विद्यालयों को इस अंतरविद्यालयी आयोजन में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता प्रदर्शित करने के साथ-साथ टीमवर्क, आत्मविश्वास और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने का अवसर प्रदान करना है। कॉनक्विस्टाडोर-2026 केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि रचनात्मकता, प्रतिभा, टीमवर्क और उत्कृष्टता के संगम के रूप में विद्यार्थियों के लिए यादगार मंच बनने की तैयारी की जा रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *