September 23, 2026
yoga day (1)

टेल्को कॉलोनी स्थित सुमंत मुगावकर स्टेडियम में टाटा मोटर्स के सौजन्य से  12 वीं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आयोजित की गई। जिसमें पतंजलि योगपीठ से जुड़ी शिक्षिकाओं ने योगाभ्यास कराया । जिसमें टाटा मोटर्स के प्लांट हेड अनुराग छारिया, एच आर हेड प्रणव कुमार ,  टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद , महामंत्री आरके सिंह, डॉ संजय लाल श्रीवास्तव, जीवराज संधु, गुलाम मंडल समेत अन्य वरीय पदाधिकारी , यूनियन के पदाधिकारी, कमेटी मेंबर, कर्मचारियों समेत कॉलोनीवासी कार्यक्रम में शिरकत किये।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना से हुआ। तत्पश्चात योग शिक्षिका नविता द्वारा विभिन्न आसन्नों का योगाभ्यास कराया गया।‌ शिविर में वयोवृद्ध योग शिक्षक 96 वर्षीय इंद्रपाल वर्मा विभिन्न आसनों के लाभ बताएं तथा योगाभ्यास कराया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अनुराग छारिया ने कहा कि इतने भारी तादाद में योगाभ्यास के लिए लोगों का यहां आना सुखद अनुभव है। मेरा अनुरोध है सभी योग को दिनचर्या में शामिल करें । धन्यवाद ज्ञापन यूनियन के महामंत्री आरके सिंह ने दिया। उन्होंने कहा कि टाटा मोटर्स सिर्फ ट्रक नहीं बनाती है । अपने कर्मचारियों के हेल्थ पर भी विशेष ध्यान देती है। यहां का स्वच्छ वातावरण इस बात का प्रमाण है।‌ उन्होंने लोगों से नियमित योग करने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन मोहित एवं विवेक ने किया।

योग दिवस पर सीट एंड ड्रा प्रतियोगिता आयोजित। योग दिवस पर स्टेडियम परिसर में हर आयु वर्ग के लिए पर्यावरण पर आधारित सीट एंड ड्रा प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें सैकड़ों प्रतिभागी हिस्सा लिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *