June 22, 2026
sports (2)

जुगसलाई स्थित श्री राजस्थान शिवमंदिर के शताब्दी वर्ष समारोह 2026 के अन्तर्गत चल रहे विभिन्न आयोजनों की श्रृंखला में आज श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के प्रांगण में एक धार्मिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
महाभारत ओर रामायण से संबंधित प्रशन पूछे गये साथ ही धार्मिक श्लोकों से संबंधित प्रशन भी पूंछे गये
आज के आयोजन में कुल 31 प्रतीभागी बच्चों ने भाग लिया, इन बच्चों को जुनियर ओर सीनियर के दो ग्रुप्स में बांटा गया, तैरह वर्ष तक के बच्चों को जुनियर ओर उसके उपर बीस साल के बच्चों को सीनियर ग्रुप में बांट कर आयोजन किया गया,
जूनियर वर्ग में प्रथम वेदव्यास वेरियर्स में विजेता आत्मेश अग्रवाल, इनाया केडिया, विभा गोयल रहे वंही द्वीतीय संजिवनी वेरियर्स में
ऋषभ अग्रवाल, अक्षत अग्रवाल, विशेष अग्रवाल रहे
वरिष्ठ वर्ग में प्रथम चक्रव्यूह वेरियर्स में नेहा अग्रवाल, रिया अग्रवाल, वाणी नारायण रहे
द्वीतीय धर्म क्षैत्र वेरियर्स में रिशू सिंह, विवेक कुमार गुप्ता, गौरांग मितल एवं सोमनाथ कुमार साहू रहे। क्विज मास्टर अनुराग अरविंद थे एवं सहयोगी थे अरविंद तिवारी
कार्य क्रम के प्रारंभ में कार्य क्रम संयोजक विश्वनाथ शर्मा ने सब का स्वागत किया । संचालन अरुण अग्रवाल ओर दीपक अग्रवाल रामूका ने किया, धन्यवाद ज्ञापन कमल किशोर अग्रवाल ने किया
आज के आयोजन को सफल बनाने के लिए डा विवेक केडिया, अजय मुरारका, कैलाश अग्रवाल, सीता राम भरतिया, सी ए राजु गोयल, सांवरमल शर्मा समेत अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *