कीरतपुर साहिब के पास गांव बूंगा साहिब के नजदीक एक अधिकृत चेकपोस्ट पर भीषण सड़क हादसा हुआ। मिली जानकारी के अनुसार, चेकपोस्ट पर एक टिप्पर खड़ा था और इसी दौरान पीछे से आ रही एक स्विफ्ट कार टिप्पर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार का फोटो देख लोगों का दिल दहल गया। क्षतिग्रस्त कार में एक महिला, एक पुरुष और एक बच्चा सवार थे।
बेशक टक्कर जोरदार थी लेकिन अच्छी बात ये रही कि हादसे में तीनों लोग बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद मौके पर माहौल तनावपूर्ण हो गया।
आरोप है कि गुस्से में आए कुछ लोगों ने माइनिंग विभाग की टीम के साथ कथित तौर पर हाथापाई की और विभाग के जेई से मारपीट की। इसके अलावा, माइनिंग टीम की गाड़ी को चोए में फेंके जाने की भी जानकारी सामने आई है। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे के वास्तविक कारणों और माइनिंग टीम पर हुए हमले के संबंध में पुलिस जांच के बाद ही पूरी
