हाइजीन और स्वच्छता के बेहतर परिणाम सुनिश्चित करने की अपनी दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को मजबूत करते हुए, उपभोक्ता स्वास्थ्य और हाइजीन के क्षेत्र में वैश्विक अग्रणी रेकिट ने आज अपने प्रमुख पहल ‘डेटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया’ के तहत ‘हार्पिक सेफ सैनिटेशन प्रोग्राम – ‘पावर ऑफ 8’ बिहार चैप्टर के लॉन्च की घोषणा की। यह कार्यक्रम जागरण पहल के सहयोग से मोतिहारी में शुरू किया गया। इस कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ वरिष्ठ भाजपा नेता, पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री तथा पूर्वी चंपारण के सांसद श्री राधा मोहन सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। यह पहल समुदायों में सेवा-आधारित स्वच्छता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
लॉन्च कार्यक्रम में श्री सौरभ जोरवाल (आईएएस), जिलाधिकारी, मोतिहारी, सहित कई प्रमुख गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे, जिनमें श्री स्वर्ण प्रभात (आईपीएस), पुलिस अधीक्षक, मोतिहारी, डॉ. लालबाबू प्रसाद, उप महापौर, नगर निगम, मोतिहारी और श्री आशीष कुमार (आईएएस), आयुक्त, नगर निगम, मोतिहारी शामिल थे। कार्यक्रम के दौरान योजना का औपचारिक अनावरण, स्वच्छता कर्मियों को हार्पिक सेफ सैनिटेशन बाइक का वितरण और सामुदायिक हितधारकों के साथ संवाद किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए, वरिष्ठ भाजपा नेता, पूर्व माननीय केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री तथा पूर्वी चंपारण से सांसद राधा मोहन सिंह ने कहा, “मोतीहारी की ऐतिहासिक धरती से ‘हार्पिक सेफ सैनिटेशन प्रोग्राम – बिहार चैप्टर’ का शुभारंभ स्वस्थ और सुरक्षित समुदायों के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह पहल केवल बुनियादी ढांचे तक सीमित नहीं है, बल्कि व्यवहार परिवर्तन को बढ़ावा देती है, जिससे सभी के लिए सुरक्षित स्वच्छता और सेवा प्रदान करने वालों के लिए सम्मान सुनिश्चित हो सके। स्वच्छ भारत अभियान से प्रेरित होकर, रेकिट की ‘डेटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया’ के माध्यम से लंबे समय से की जा रही प्रतिबद्धता वास्तव में सराहनीय है। मुझे आशा है कि यह कार्यक्रम बिहार और पूरे देश में टिकाऊ स्वच्छता के लिए एक आदर्श मॉडल बनेगा।”
रेकिट साउथ एशिया के रीजनल मार्केटिंग डायरेक्टर – हाइजीन, गौतम ऋषि ने कहा, “रेकिट में हमारा मानना है कि स्वच्छता का प्रभाव केवल अवसंरचना से नहीं, बल्कि इस बात से तय होता है कि वह हर दिन समुदायों की कितनी निरंतर सेवा करता है। ‘हार्पिक सेफ सैनिटेशन प्रोग्राम – बिहार चैप्टर’ हमारे ‘पावर ऑफ 8’ सेवा-आधारित मॉडल को आगे बढ़ाता है, जो बेहतर स्वास्थ्य परिणाम देने के लिए स्वच्छता, हाइजीन और स्वच्छ पेयजल तक पहुंच में सुधार करता है। हम बिहार सरकार के निरंतर सहयोग के लिए आभारी हैं, जिसने 2015 में राज्य में ‘डेटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया’ की शुरुआत से ही हमें स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण बनाने तथा जमीनी स्तर पर दीर्घकालिक, मापनीय बदलाव लाने में सक्षम बनाया है। इस कार्यक्रम के माध्यम से हमारा उद्देश्य पहुंच, एजेंसी और जागरूकता में मौजूद महत्वपूर्ण अंतर को पाटना तथा अधिक स्वच्छ, सुरक्षित और आत्मविश्वासी समुदायों का निर्माण करना है।”
