May 23, 2026
image (3)

आरा में शुक्रवार को जनसाधारण एक्सप्रेस ट्रेन में हुआ हादसा दिल दहला देने वाला साबित हुआ। चलती ट्रेन से गिरने के बाद यूपी निवासी पिता और उनके चार वर्षीय बेटे की मौत हो गई। घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। यह हादसा आरा जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर हुआ, जब ट्रेन रुकने के बाद यात्री फिर से चढ़ने की कोशिश कर रहे थे।
इसी दौरान ट्रेन अचानक खुल गई और संतुलन बिगड़ने से हादसा हो गया। हादसे में चार वर्षीय बच्चे की मौत मौके पर ही हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल पिता ने सदर अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया था।
जानकारी के अनुसार परिवार मुरादाबाद जंक्शन से पटना की यात्रा पर निकला था।
मृतक अजीम अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ ट्रेन से यात्रा कर रहे थे। रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *