May 23, 2026
image (2)

सचिवालय थाने के वीवीआईपी इलाके देशरत्न मार्ग में शुक्रवार दोपहर डेढ़ दर्जन करीब 18 शराब की खाली बोतलें मिलीं। सभी बोतलें महंगे ब्रांड की हैं।
सूचना पर सचिवालय पुलिस पहुंची और छानबीन शुरू की। देशरत्न में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक फुटेज के आधार पर ही पता चलेगा कि आख़िर शराब की खाली बोतलें यहां किसने फेंकी है। देशरत्न में कई वीवीआईपी का आवास है। पास में ही 4 केजी और एक अणे मार्ग भी है। शुक्रवार की दोपहर किसी ने सड़क के किनारे शराब की बोतलें देखी। आसपास के लोगों ने पहले डायल 112 पर सूचना दी। कुछ देर में पुलिस वहां पहुंच गई। महेंगी शराब की कई खाली बोतलें वहां फेंकी हुई थी। वहां से गुजर
रहे लोग भी रुक गए, जिससे वहां भीड़ लग गई। इस सड़क से दिन भर हजारों लोग गुजरते हैं और बड़े नेताओं और अधिकारियों की आवाजाही रहती है।
सचिवालय पुलिस का कहना है कि शराब की खाली बोतलें कहां से आई और किसने फेंकी है इसकी छानबीन की जा रही है। पुलिस को आशंका है। कि कहीं किसी को बदनाम करने के लिए तो ऐसा नहीं किया गया है। या फिर किसी ने शराब पीकर खाली बोतलों को यहां फेंक दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *