September 12, 2026
bihar

वाचिक मंजरी की ओर से मासिक कविता संध्या का आयोजन शनिवार को बाराद्वारी क्लब हाउस में किया गया। कार्यक्रम में सितंबर माह में जन्मे प्रख्यात कवियों की रचनाओं को केंद्र में रखते हुए विशेष कविता पाठ किया गया। साहित्य प्रेमियों और संस्था के सदस्यों ने इन कवियों की रचनाओं के माध्यम से उनकी साहित्यिक यात्रा और काव्य संवेदना को याद किया।

कविता संध्या में सुनील गंगोपाध्याय, बीरेन्द्र चट्टोपाध्याय, मंदाक्रांता सेन, विनय मजूमदार और प्रमेंद्र मित्र की कविताओं का पाठ किया गया। सदस्यों एवं सदस्यों ने पूरे भाव और प्रभाव के साथ कविताओं की प्रस्तुति दी, जिससे कार्यक्रम का वातावरण साहित्यिक और काव्यमय बना रहा।

कार्यक्रम का मंच संचालन श्रीमती शमिता रक्षित ने किया। उनके सधे हुए और प्रभावशाली संचालन ने कविता संध्या को विशेष गरिमा प्रदान की। अतिथियों एवं उपस्थित साहित्यप्रेमियों का स्वागत संस्था के अध्यक्ष श्री अरबिंद मित्र ने किया। वहीं, कार्यक्रम के अंत में सचिव श्रीमती सुष्मिता गांगुली ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

कविता पाठ में संस्था के सदस्यों एवं सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उत्कृष्ट मंच संचालन और भावपूर्ण कविता पाठ ने उपस्थित लोगों को प्रभावित किया। कार्यक्रम के माध्यम से सितंबर माह में जन्मे इन साहित्यकारों को श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हुए उनकी रचनात्मक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *