October 31, 2026
WhatsApp Image 2026-10-30 at 9.45.36 AM

लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर स्पर्श, डिस्ट्रिक्ट 322A का द्वितीय इंस्टॉलेशन समारोह गुरुवार को बिष्टुपुर स्थित होटल अल्कोर के प्रोफेशनल हॉल में आयोजित किया गया। समारोह की थीम ‘लेट्स यूनाइट, इंस्पायर एंड सर्व टुगेदर’ (आइए, एकजुट हों, प्रेरित करें और मिलकर सेवा करें) रखी गई थी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीएमजेएफ लायन सुभ्रा मजूमदार उपस्थित रहीं। इस अवसर पर आईपीडीजी पीएमजेएफ लायन संजय कुमार एवं प्रथम वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीएमजेएफ लायन कंचन कुमार साहू की गरिमामयी उपस्थिति रही। पीएमजेएफ लायन राहुल वर्मा ने इंस्टॉलेशन अधिकारी तथा पीडीजी लायन राजीव रंजन ने इंडक्शन अधिकारी की भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन लायन पी. पुष्पलता ने किया।
समारोह के दौरान लायनिस्टिक वर्ष 2026-27 के लिए क्लब की नई कार्यकारिणी का औपचारिक इंस्टॉलेशन किया गया। इसमें एम. सेनापति को अध्यक्ष, एग्नेस बॉयल को सचिव तथा अमरेश मिश्रा को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
कार्यक्रम में विभिन्न लायंस क्लबों के डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन, जोन चेयरपर्सन, अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं सदस्यों ने हिस्सा लिया। क्लब की ओर से रेशमी सिंह, पूजा रानी, ज्योति पांडेय एवं किरण भट्टाचार्य सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
समारोह में नेतृत्व, आपसी सहयोग, एकता और मानव सेवा के महत्व पर जोर दिया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने समाज के कल्याण के लिए समर्पित भाव से कार्य करने और लायंस के मूल मंत्र ‘वी सर्व’ (हम सेवा करते हैं) के अनुरूप सेवा गतिविधियों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *