October 30, 2026
WhatsApp Image 2026-10-29 at 9.07.01 AM

संत प्रवर श्री विज्ञान देव जी महाराज के पावन जन्मोत्सव के अवसर पर विहंगम योग टाटा संत समाज एवं आदित्यपुर संत समाज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रक्तदान शिविर में कुल 102 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। इस आयोजन के माध्यम से आध्यात्मिक चेतना, सामाजिक उत्तरदायित्व और मानव सेवा का प्रेरणादायक संदेश दिया गया।
विहंगम योग संत समाज द्वारा संत प्रवर श्री विज्ञान देव जी महाराज के जन्मोत्सव के अवसर पर प्रतिवर्ष रक्तदान सेवा अभियान आयोजित किया जाता है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए टाटा संत समाज एवं आदित्यपुर संत समाज ने संयुक्त रूप से रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता में योगदान देना तथा आम लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूक करना था।
शिविर में रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए मानव कल्याण के इस पुनीत कार्य में अपना योगदान दिया। रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाने एवं उनके सेवा भाव का सम्मान करने के उद्देश्य से उन्हें च्यवनप्राश एवं प्रशस्ति प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर सह हॉकी सरायकेला के जिला सचिव अमित मोदक, समाजसेवी शिवशंकर सिंह, नगीना सिंह, डॉ. डी. पी. शुक्ला, कन्हैया लाल अग्रवाल, जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष उदय सिंह देव, अंतरराष्ट्रीय खो-खो कोच अखिलेश्वर प्रसाद, खो-खो के राष्ट्रीय रेफरी सुरेश नारायण चौधरी, प्रणय रॉय, विश्व हिंदू परिषद की प्रांत बाल संस्कार प्रमुख सविता कुमारी, जमशेदपुर महानगर विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री चंद्रिका भगत, कांग्रेस नेता रायिस रिजवी, जुगसलाई नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी संदीप पासवान, रेड क्रॉस के वाइस पैट्रन डी. के. घोष, टाटा संत समाज के समन्वयक नीरज मिश्रा, रवि सिंह, निशांत शर्मा, मुकेश तिवारी , शंभू पंडित समेत अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *