April 30, 2026
WhatsApp Image 2026-04-30 at 10.42.28 AM

पटना-लखनऊ वंदे भारत 4 मई से बदले मार्ग से चलाई जाएगी। कुछ अन्य ट्रेनें भी निर्धारित अवधि तक बदले हुए मार्ग से संचालित किया जाएगा।यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति और मार्ग की जानकारी
उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के अयोध्या कैंट-अकबरपुर-जफराबाद खंड पर स्थित जौनपुर जं. स्टेशन के यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के लिए प्री-नॉन इंटरलॉक/नॉन इंटरलॉक कार्य किया जाना है। इस कार्य की वजह से रेल यातायात प्रभावित रहेगा और कई ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है। इनमें पटना–गोमती नगर वंदे भारत एक्सप्रेस सहित कुछ अन्य ट्रेनें शामिल हैं, जिन्हें निर्धारित अवधि तक बदले हुए मार्ग से संचालित किया जाएगा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति और मार्ग की जानकारी अवश्य जांच लें, ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके।
पूर्वोतर रेलवे के सीपीआरओ सुमित कुमार के अनुसार पटना से 04, 05, 06, 07, 09, 10, 11, 12, 13, 14, 16, 17, 18, 19, 20, 21, 23, 24, 25, 26 एवं 27 मई, को चलने वाली 22435 पटना-गोमतीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग जफराबाद-शाहगंज-अयोध्या कैंट के स्थान पर परिवर्तित मार्ग जफराबाद-सुलतापुर-अयोध्या कैंट के रास्ते चलाई जाएगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव अयोध्या धाम स्टेशन पर नहीं रहेगा। रक्सौल से 14 एवं 21 मई को चलने वाली 14017 रक्सौल-आनन्द विहार एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग जफराबाद-शाहगंज-अयोध्या कैंट-लखनऊ के स्थान पर परिवर्तित मार्ग जफराबाद-सुलतापुर-लखनऊ के रास्ते चलाई जाएगी।

इसका ठहराव जौनपुर, शाहगंज, अकबरपुर, गोसाईगंज, अयोध्या धाम, अयोध्या कैंट, रूदौली एवं बाराबंकी स्टेशनों पर नहीं रहेगा।आनन्द विहार से 06, 13 एवं 20 मई को चलने वाली 14018 आनन्द विहार -रक्सौल एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग लखनऊ-अयोध्या कैंट-शाहगंज-जफराबाद के स्थान पर परिवर्तित मार्ग लखनऊ-सुलतापुर-जफराबाद के रास्ते चलाई जाएगी। इसका ठहराव बाराबंकी, रूदौली, अयोध्या कैंट, अयोध्या धाम, गोसाईगंज, अकबरपुर, शाहगंज एवं जौनपुर स्टेशनों पर नहीं रहेगा। मालदा टाऊन से 07, 14 एवं 21 मई को चलने वाली 13435 मालदा टाऊन-गोमतीनगर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग जफराबाद-शाहगंज-अयोध्या कैंट के स्थान पर परिवर्तित मार्ग जफराबाद-सुलतानपुर-अयोध्या कैंट के रास्ते चलाई जाएगी। इसका ठहराव जौनपुर, शाहगंज एवं अयोध्या धाम स्टेशनों पर नहीं रहेगा।जौनपुर जंक्शन के यार्ड में मरम्मत कार्य के चलते लखनऊ-वाराणसी के बीच चलने वाली इंटरसिटी 13 से 27 मई तक रद रहेगी। रेलवे के अनुसार, ट्रेन नंबर 04217 वाराणसी से लखनऊ और ट्रेन नंबर 04218 लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी का संचालन 13 से 27 तक नहीं किया जाएगा। इस दौरान लखनऊ से वाराणसी का सफर करने वाले ट्रेन यात्रियों की मुश्किलें बढ़ेगी। दरअसल, लखनऊ से वाराणसी के लिए चलने वाली इंटरसिटी की सवारी ज्यादातर प्रतिदिन वाले होते हैं। लोग अप-डाउन करते हैं। इन लोगों के लिए यह ट्रेन लोगों के लिए बेहतर साधन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *