April 30, 2026
bihar (1)

मारवाड़ी युवा मंंच स्टील सिटी सुरभि शाखा ने लगातार बढ़ते तापमान व भीषण गर्मी से जूझ रहे जमशेदपुरवासियों के लिए एक राहत भरी पहल की है. सुरभि शाखा के  ‘चलित अमृत धारा’ सेवा का उद्घाटन साकची से किया गया. इस योजना का उद्देश्य शहर के व्यस्त इलाकों में धूप में निकलने वाले लोगों को शीतल पेयजल उपलब्ध कराना है।

इस सेवा के तहत प्रतिदिन गाडिय़ां शहर के अलावा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण करेंगी. यह गाडिय़ा विशेष रूप से राहगीरों, दिहाड़ी मजदूरों व जरूरतमंदों को नि:शुल्क ठंडा जल पिलाने का कार्य करेंगी. इस मौके पर सुरभि शाखा की अध्यक्ष पायल अग्रवाल ने कहा कि गर्मी के इस कठिन दौर में आम जनमानस की सेवा करना व उन्हें राहत पहुंचाना संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने जानकारी दी कि सभी गाडिय़ां पूरी नियमितता के साथ अलग-अलग रूटों पर चलेंगी ताकि स्वच्छ और ठंडा जल अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके कार्यक्रम को सफल बनाने में सुरभि शाखा की अध्यक्ष पायल अग्रवाल, सचिव प्रियंका अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नूपुर अग्रवाल अमृतधारा की संयोजिका प्रीति अग्रवाल का योगदान रहा. इस मौके पर ओम प्रकाश रिंगसिया, अशोक अग्रवाल, राजकुमार चंदुका, अशोक मोदी, शंकर सिंघल, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, बजरंग अग्रवाल, सांवरमल अग्रवाल, नंदकिशोर अग्रवाल, मोहित मूनका, अनंत मोहनका, अश्विनी अग्रवाल, बबलु अग्रवाल, सन्नी संघी, दीपक चेतानी, अमित अग्रवाल, प्रभा पाडिय़ा, सीमा अग्रवाल, कविता अग्रवाल, अंजू चेतानी आदि मौजूद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *