September 24, 2026
24love-war2

संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘लव एंड वॉर’ को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बनी हुई है। फिल्म की रिलीज में अभी समय है, लेकिन निर्माताओं ने रणबीर कपूर की पहली आधिकारिक झलक जारी कर चर्चा बढ़ा दी है। भंसाली प्रोडक्शन ने सोशल मीडिया पर फिल्म का पहला पोस्टर साझा किया, जिसमें रणबीर एक अलग और बेहद गंभीर अंदाज में नजर आ रहे हैं।

पोस्टर में रणबीर कार चलाते दिखाई दे रहे हैं। उनका एक हाथ बुरी तरह जख्मी और खून से लथपथ नजर आ रहा है, जबकि चेहरे पर गुस्सा और तनाव साफ दिखाई देता है। इस झलक में अभिनेता का किरदार जंग के लिए तैयार नजर आता है। ‘एनिमल’ के बाद रणबीर का एक बार फिर ऐसा लहूलुहान और आक्रामक अवतार देखने को मिल रहा है। निर्माताओं ने पोस्टर के साथ लिखा, “वो रुतबा, वो रब, वो जुनून!”

‘लव एंड वॉर’ में रणबीर कपूर के साथ आलिया भट्ट और विक्की कौशल भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही यह फिल्म युद्ध और प्रेम की पृष्ठभूमि पर आधारित एक्शन-ड्रामा है। फिल्म को दुनियाभर के सिनेमाघरों में 21 जनवरी 2027 को रिलीज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *