April 30, 2026
football

इंडियन सुपर लीग में जमशेदपुर फुटबॉल क्बव व एफसी गोवा के बीच एक मई को जेआरडी टाटा स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स में मैच होगा. मैच को लेकर जेएफसी पूरी तरह से तैयार है. एफसी गोवा को हाल के आमने-सामने के मैचों में ज़्यादा सफलता मिली हो, लेकिन जेएफसी ने दिखाया है कि वे मौके का फायदा उठा सकते हैं. पिछले सीजन में जेएफसी नेे गौर्स पर यादगार डबल किया था, जिसमें उन्होंने अपने घर में 3-1 और बाहर 2-1 से जीत हासिल की थी. खासतौर पर लेजर सिरकोविक घरेलू मैच में स्कोर करने वालों में से एक थे, जिससे जमशेदपुर की बड़े मौकों पर अच्छा प्रदर्शन करने की क्षमता का पता चलता है। हालांकि इस मुकाबले में हाल ही में एक झटका भी लगा है।

जेएफसी सुपर कप फाइनल में एफसी गोवा से 3-0 से हार गई थी, यह नतीजा अभी भी याद है और इस मुकाबले से पहले और मोटिवेशन देता है. दोनों टीमों ने एक-दूसरे के खिलाफ उतार-चढ़ाव देखे हैं, इसलिए माहौल में जोश होने की उम्मीद है. जेएफसी इस मैच में  चेन्नइयन एफसी पर 4-1 की ज़बरदस्त जीत के बाद उतरेगी, इस नतीजे से न सिर्फ उनका कॉन्फिडेंस बढ़ा बल्कि उनकी अटैकिंग क्षमता भी सामने आयी. मोहम्मद सनन जिन्होंने दो बार गोल किया, के गोल, साथ ही मेसी बाउली और निकोला के गोलों ने एक ज़बरदस्त परफॉर्मेंस को दिखाया, जिसमें जेएफसी ने कई मौके बनाए और लंबे समय तक गेम को कंट्रोल किया. अपनी तरफ मोमेंटम व एफसी गोवा के खिलाफ  जीत और हार दोनों की यादों के साथ, जमशेदपुर स्नष्ट एक और ज़बरदस्त परफॉर्मेंस देने के लिए पक्का इरादा करेगा।

लीग टेबल इस मुकाबले को और अहम बनाती है, क्योंकि टॉप पर रेस बहुत कड़ी है. जेएफसीह अपनी हालिया जीत के बाद मुकाबले में आ गई है और अब लीडर मोहन बागान सुपर जायंट से बस कुछ पॉइंट पीछे है, जबकि मुंबई सिटी एफसी व एफसी गोवा मजबूती से मुकाबले में बने हुए हैं. अब जब कुछ ही मैच बचे हैं, तो हर नतीजा स्टैंडिंग बदल सकता है, जिससे यह आने वाला मैच मेन ऑफ़ स्टील के लिए अंतर कम करने और टाइटल की दौड़ में अपनी जगह मजबूत करने का एक जरूरी मौका बन जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *