July 16, 2026
image (2)

पुलिस ने जिले के कुख्यात अपराधी नरेश पांडे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने करीब 16 लाख रुपये नकद, नेपाली मुद्रा, लोडेड देसी कट्टा, जिंदा कारतूस, नोट गिनने की मशीन, सोने-चांदी के आभूषण और करोड़ों रुपये की संपत्ति से जुड़े दस्तावेज बरामद किए हैं।
हालांकि मुख्य आरोपित नरेश पांडे पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया, जबकि उसका सहयोगी उज्जवल कुमार गिरफ्तार कर लिया गया।
छितौनी थाना पुलिस ने प्रशिक्षु डीएसपी के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ नरेश पांडे के विभिन्न ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। पुलिस के अनुसार, हाल के दिनों में उसकी आपराधिक गतिविधियों की लगातार सूचना मिल रही थी। इसके बाद पुख्ता सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने करीब 16 लाख रुपये भारतीय नकद, नेपाली करेंसी, नोट गिनने की मशीन, एक लोडेड देसी पिस्टल (कट्टा), छह जिंदा कारतूस, शराब की बोतलें तथा सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि बरामद नकदी और विदेशी मुद्रा का संबंध किस नेटवर्क से है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *