December 12, 2025
Kolhan University

कोल्हान यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 26 नवम्बर को होगा. यूनिवर्सिटी की कुलपति प्रो. डा. अंजिला गुप्ता ने 18 नवम्बर तक सभी कार्यों को पूरा करने का निर्देश दिया है। सोमवार को कोल्हान यूनिवर्सिटी की कुलपति प्रो. डा. अंजिला गुप्ता के निर्देश पर डीएसडब्ल्यूय डा. संजय कुमार की अध्यक्षता में कोल्हान यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह के लिए गठित सभी उपसमितियायें के संयोजकों की बैठक हुई जिसमें सभी विभागों से यह जानकारी ली गई गई कि उनको दिए गए कार्यों का संपादन किस स्तर तक हुआ है. परीक्षा विभाग की तैयारी के संबंध में परीक्षा नियंत्रक डा. रिंकी दोराई व ओएसडी डा. प्रभात सिंह ने जानकारी दी कि सत्र 22 -23 के 30 हजार व 23 -24 के करीब 31 हजार प्रमाण पत्रों पर ऑस्ट नियंत्रक व कुलपति के हस्ताक्षर किए जा चुके हैं।

उन्होंने बैठक में यह भी बताया कि 20 तारीख तक प्रमाण पत्रों पर हस्ताक्षर का कार्य पूरा कर लिया जाएगा. छात्रों को दिए जाने वाले मेडल आदि की तैयारी भी 20 नवम्बर तक पूरी कर ली जाएगी. रिप्लेसमेंट समिति ने आश्वासन दिया कि 18 न नवम्बर तक सभी कार्यों को पूरा कर लिया जाएगा और समयबद्ध तरीके से सारे कार्यों को पूर्ण किया जाएगा. सीट अरेंजमेंट समिति मंच व्यवस्था समिति प्रमाण पत्र वितरण समिति अनाउंसमेंट समिति आदि के सभी सदस्यों ने भी अपने-अपने कार्यों की प्रगति की जानकारी दी. दीक्षांत सभागार में चल रहे सौंदर्य की कारण के कार्य व विविध प्रकार के जो कार्य चल रहे हैं उनमें लगे कारीगरों व ठेकेदार को यह निर्देश दिया गया की 18 नवम्बर तक अपना काम पूरा कर लें।

डीएसडब्ल्यू डा. नरेश कुमार ने कहा कि स्मारिका के संदेश आ गए हैं व टाइपिंग का काम अंतिम चरण में है. कुछ विधायकों के शुभकामना संदेश नहीं आए हैं जिससे भी 18 नवम्बर तक प्राप्त करने का प्रयास रहेगा. इस मौके पर यूनिविर्सिटी के प्रॉक्टर डा. राजेन्द्र भारती, कुलसचिव डा. पुरुषोत्तम सियाल, वित पदाधिकारी डा. संजय सिंह, उप कुलसचिव मुरारी कुमार मिश्रा, सीसीडीसी डा. आर के चौधरी समेेत अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *