खगड़ा रेडलाइट एरिया में रविवार की शाम पुलिस के द्वारा छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस की टीम ने देह व्यापार के दलदल में फंसी चार नाबालिग लड़की सहित नौ युवतियों को मुक्त कराया।
जबकि कुछ युवक व अन्य को हिरासत में भी लिया गया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। यह कार्रवाई बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर ऑपरेशन सवेरा के तहत की जा रही है।
एसडीपीओ मंगलेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर आपरेशन सवेरा के तहत रेड लाइट एरिया छापेमारी की जा रही है।
जिसमें कुछ लड़कियों को मुक्त करवाया गया है। फिलहाल छापेमारी की प्रक्रिया चल रही है। बताया जाता है की देह व्यापार के लिए बाहर से लड़कियों को लाए जाने की सूचना पर यह अभियान चलाया जा रहा है।
रविवार की शाम सदर, बहादुरगंज, पहाड़कट्टा सहित कई थानों की टीम के साथ कार्रवाई शुरू की गई। कई महिला पुलिस कर्मी सादे लिबास में भी पुलिस की टीम शामिल थी। मुख्यालय डीएसपी अशोक कुमार की अगुवाई में टीम के पहुंचते ही वहां मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे। पुलिस की टीम ने वहां के कई घरों में भी छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने कई लोगों को खदेड़कर पकड़ा। हालांकि कुछ पुलिस को देखते ही फरार भी हो गए। बताया जाता है की पुलिस को देह व्यापार के किसी बड़े रैकेट के संचालन को ध्वस्त करना चाहती है।
वहीं, करीब तीन घंटे से पुलिस की कार्रवाई जारी है। बताया जाता है की पुलिस को देह व्यापार के रैकेट के ठोस सुराग मिले हैं। वहीं, कार्रवाई के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुटने लगी थी। लोगों ने पुलिस के इस पहल की सराहना की है।
